जेनिफर ने आगे कहा, 'हम सब इंसान हैं और कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता। मैं तो अपने बच्चों को भी यही बोलूंगी कि वो जितनी गलतियां कर सकते हैं कर लें क्योंकि बिना गलती किए वो सीखेंगे कैसे। मुझे अपनी जिंदगी से कोई दिक्कत नहीं है। मैं तो करण की शुक्रगुजार हूं कि क्योंकि वो मुझे जिंदगी के बारे में बहुत कुछ सिखा गए।
बता दें कि करण ने जेनिफर के बारे में बयान दिया था कि जेनिफर के साथ शादी करना उनकी बड़ी गलती थी। करण के इस बयान पर जेनिफर का कहना है, ऐसा उन्हें लगता होगा। हालांकि मैं हमारी शादी को गलती नहीं बताऊंगी क्योंकि करण के साथ शादी करना मेरा फैसला था और जो भी गुजर गया उसके बारे में मैं कभी पश्चताप नहीं करती।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।