जब नरगिस को कटरीना समझ फैन ने माँगा ऑटोग्राफ तो नरगिस ने ये दिया जवाब ..!!
(DELHI, DELHI) बॉलिवुड स्टार्स जब भी कहीं पब्लिक अपियरेंस देते हैं तो अक्सर फैंस उन्हें घेर कर ऑटोग्राफ और सेल्फी की जिद करने लगते हैं। ऐसे में कई बार फैंस इतने उत्साहित हो जाते हैं कि उन्हें यह तक पता नहीं होता है कि वे किसके संग फोटो खिंचवा रहे हैं।

कुछ समय पहले शाहरुख खान ने एक किस्से का जिक्र करते हुए कहा था कि एक एयरपोर्ट में महिला उनके पास दौड़ती हुई आई और ऑटोग्राफ की जिद करने लगी। जैसे ही शाहरुख ने पेन अपने पास लिया तो वह महिला शाहरुख को अक्षय कुमार कह कर संबोधित करने लगी। शाहरुख ने भी महिला का दिल न दुखाते हुए उसमें अक्षय कुमार के नाम का ऑटोग्राफ दे डाला। ऐसी ही कुछ नरगिस फाखरी के साथ हुआ।

पब्लिक प्लेस में नरगिस के साथ फोटो लेने के लिए फैंस काफी उत्साहित थे लेकिन इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ जिससे नरगिस को बुरा तो लगा और गुस्सा भी आया। दरअसल, उन्हें एक शख्स ने कटरीना समझ फोटो लेने की ख्वाहिश जताई। उस शख्स ने नरगिस से कहा 'कैटरीना क्या मैं आपके साथ एक फोटो ले सकता हूं?' इस पर पहले तो नरगिस चौंक गई फिर वो बोलीं धन्यवाद लेकिन मैं कैटरीना कैफ नहीं हूं।

इस पर उस शख्स ने कहा 'ओह कोई बात नहीं मैं आपके साथ ही फोटो ले लेता हूं क्योंकि आप भी उनकी तरह दिखतीं हैं।' नरगिस ने इस घटना की जानकारी ट्विटर पर दी है। नरगिस ने ट्वीट के जरिए कहा कि कितनी मजेदार बात है कि लोग आपको जाने बिना ही मना करने के बाद भी आपके साथ फोटो लेने के लिए तैयार रहते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।