95 किलो वजन घटाकर 200 किलो के कोरियॉग्रफर गणेश आचार्य बने एक्शन हीरो
(DELHI, DELHI) 200 किलो के भारी भरकम अंदाज़ में नज़र आने वाले बॉलिवुड के शानदार कोरियॉग्रफर गणेश आचार्य को जैसा अब तक आपने देखा है, अब वह बिल्कुल वैसे नहीं रहे। जी हां, उनका नया लुक बेहद चौंकाने वाला है, क्योंकि दो-चार किलो नहीं, उन्होंने पूरे 95 किलो वजन घटाया है। मीडिया में उन्हें लेकर ऐसी खबरें भी हैं कि उन्होंने अपना वजन कम करने के लिए सर्जरी कराई है, जिससे उन्होंने साफ इनकार किया। उनका कहना है कि उन्होंने इसके लिए दिल लगाकर मेहनत की है।

हालांकि, गणेश आचार्य अपने इस वजन को और कम करने के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह हर दिन ढाई घंटे वक्त सिर्फ स्विमिंग, जॉगिंग, जिम आदि में बिताते हैं। हालांकि, अपने इस नए लुक से बेहद खुश गणेश आचार्य का कहना है कि इसके पीछे उनकी पत्नी विधि आचार्य ने काफी मेहनत की। वह शानदार खाना बनाती हैं और इसी वजह से वह बाहरी खान-पान से हमेशा दूर रहते हैं। उन्होंने कहा कि विधि ने उन्हें इस पूरी मेहनत में जमकर सपॉर्ट किया है और आज उनकी पत्नी और बच्चे उनके इस नए अंदाज़ को देखकर काफी खुश हैं।

उन्होंने मजाकिए लहजे में कहा कि उन्हें अब काफी अच्छा लगता है, क्योंकि अब वह XL साइज़ के कपड़े पहन सकते हैं, डबल ट्रिपल चिन अब नज़र नहीं आता, अब सड़क पर चलो तो लोग अच्छी नज़र (हंसते हुए) से देखते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।