ये कैसा चैलेंज ? क्यों कर रही ये एक्ट्रेस कपडे उतारकर वीडियो सेंड
(DELHI, DELHI) एक्‍ट्रेस वाणी कपूर पिछले साल रिलीज हुई अपनी फिल्‍म 'बेफिक्रे' में पहले ही काफी बोल्‍ड अंदाज में नजर आ चुकी हैं. अपनी पहली फिल्‍म 'शुद्ध देसी रोमांस' में देसी लड़की के अंदाज में नजर आईं वाणी के 'बेफिक्रे' अदांज को देखकर उनके फैन्‍स भी दंग रह गए थे. लेकिन अब वाणी कपूर ने कुछ ऐसा कर दिया है कि उनके फैन्‍स एक बार फिर उनका बोल्‍ड अंदाज देख पा रहे हैं. दरअसल वाणी कपूर ने अपने इंस्‍टाग्राम पर लोगों को कपड़े उतारने का चैलेंज दिया है. वाणी अकेली नहीं, बल्कि एक्‍ट्रेस काल्‍की कोचलिन भी उनके इस चैलेंज में उनका साथ दे रही हैं. काल्‍की को कैमरे के सामने अपने कपड़े बदलते हुए भी देखी जा रही हैं. वैसे सोशल मीडिया पर कई एक्‍टर्स और सेलेब्रिटीज अपने फैन्‍स को अलग-अलग चैलेंज देते रहते हैं, लेकिन इन दोनों हीरोइनों के इस चैलेंज ने कुछ समय के लिए चौंका दिया हैं

वाणी और काल्‍की कोचलिन के इस चैलेंज का नाम है #StripsToBasics दरअसल यह चैलेंज एक डिजाइनर ब्रांड का है जिसे वाणी और काल्‍की प्रमोट कर रही हैं. इसको लेकर वाणी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह अपनी शर्ट उतारे दिख रही हैं. हालांकि वाणी ने अभी तक अपना पूरा वीडियो शेयर नहीं किया है और वह जल्‍द ही इसपर और भी वीडियो शेयर करने वाली है, जिसकी जानकारी उन्‍होंने अपने फैन्‍स को दी है. आप खुद ही देख लीजिए कि वो इस वीडियो के जरिए किस तरह का चैलेंज दे रही हैं वाणी ने इसे शेयर करते हुए लिखा है, 'इसे लेकर काफी उत्साहित हूं, आप तक जल्द ही कुछ खास लाने वाली हूं !



Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।