अक्षय कुमार से डरे सिद्धार्थ मल्होत्रा..नहीं करना चाहता था अक्षय कुमार से CLASH ,लगता हैं डर
(DELHI, DELHI) अक्षय कुमार स्टारर रोबोट सीक्वल पहले इस साल दीवाली पर रिलीज़ होने वाली थी और आमिर खान की सीक्रेट सुपरस्टार और अजय देवगन की गोलमाल 4 के साथ क्लैश हो रही थी। इसके बाद, फिल्म को आगे बढ़ा दिया गया और जनवरी 2018 में फिल्म नीरज पांडे की सिद्धार्थ मल्होत्रा - मनोज बाजपेयी स्टारर अय्यारी से क्लैश करने लगी।
हालांकि खबर थी कि अक्षय की फिल्म नीरज की फिल्म से क्लैश नहीं करेगी। लेकिन अब सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस क्लैश पर बात कर ही डाली है। सिद्धार्थ ने माना कि इस क्लैश से वो काफी डरे हुए हैं। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेयी आर्मी ऑफिसर बने हैं। दोनों दो अलग विचारों के आर्मी ऑफिसर बने हैं। दोनो ही अपनी जगह सही हैं लेकिन उनके तरीके बिल्कुल अलग हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा शिष्य बने हैं और मनोज बाजपेयी उनके गुरू। पहले फिल्म अक्षय की फिल्म के साथ क्लैश हो रही थी।लेकिन अक्षय और नीरज पांडे स्पेशल 26, बेबी औऱ नाम शबाना जैसी फिल्में दे चुके हैं। वैसे जनवरी ओपनिंग और रिपब्लिक डे बॉक्स ऑफिस पर कितनी शानदार तारीख है जान लीजिए यहां-
.'काबिल' vS 'रईस' क्लैश होने के बावजूद दोनों ही फिल्मों ने अच्छी खासी कमाई की और 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बनी।
.'एयरलिफ्ट' फिल्म 26 जनवरी वीकेंड को रिलीज़ हुई और लोगों को इतनी पसंद आई कि धीरे धीरे ही ही पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 126 करोड़ की कमाई कर ली थी।
.'जय हो' 26 जनवरी पर अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली है सलमान खान की जय हो। फिल्म 24 को रिलीज़ हुई थी और 26 को 24 करोड़ की कमाई की थी।
.'रेस 2' हालांकि फिल्म 25 जनवरी को ही रिलीज़ हुई थी लेकिन फिर भी फिल्म ने 26 जनवरी को 20 करोड़ की कमाई की थी।
.'अग्निपथ' ऋतिक रोशन की अग्निपथ के लिए भी 26 जनवरी वीकेंड लकी साबित हुआ था।2012 की इस फिल्म ने ओपनिंग डे के लगभग ही 26 जनवरी को भी कमाई की थी - 23 करोड़ रूपये की।
.'बेबी' 2015 में आई अक्षय कुमार की बेबी ने 26 जनवरी को लगभग 15 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म लोगों को बहुत पसंद आई थी पर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में मात खा गई थी।
.'डॉली की डोली' अक्षय कुमार की बेबी के साथ रिलीज़ हुई थी सोनम कपूर की डॉली की डोली। फिल्म बॉक्स ऑफिस फ्लॉप थी और 26 जनवरी को फिल्म ने 5 करोड़ की कमाई की थी।
.'धोबी घाट' 26 जनवरी को आमिर खान की मल्टीस्टारर धोबी घाट भी रिलीज़ हुई थी और फिल्म ने लगभग 12 करोड़ कमाए थे।
.'क्या कूल हैं हम 3' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी लेकिन इसका कारण था एयरलिफ्ट से इस फिल्म का क्लैश होना।
वैसे भी 26 जनवरी फिल्मों की रिलीज़ के लिहाज़ से काफी अच्छा वीकेंड रहता है। साल की पहली ऑफिशियल छुट्टी और इसके अलावा साल की अमूमन पहली फिल्म का क्रेज़ लोगों में भरपूर रहता है। जिसके कारण इस वीकेंड की फिल्में धुंआधार कमाई करती हैं।

















Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।