शाहरूख की 'हैरी मेट सेजल' बनी उनकी 21वीं फ्लॉप फिल्म..क्या बोले किंग खान
(DELHI, DELHI) कहते हैं उम्मीद से बढ़कर दुनिया में कुछ नहीं होता है। ऐसी ही एक उम्मीद शाहरूख खान को भी है। जब हैरी मेट सेजल बुरी तरह से फ्लॉप होने वाली है लेकिन फिर भी शाहरूख खान को उम्मीद है कि लोगों को फिल्म पसंद आएगी। एक इंटरव्यू में फिल्म के बारे में बात करते हुए शाहरूख ने कहा कि ये ऐसी फिल्म है जो धीरे धीरे लोगों के सर चढ़ कर बोलेगी। फिल्म से लोग धीरे धीरे ही सही मुखातिब ज़रूर होंगे और लोग इससे कनेक्ट भी करेंगे।
हालांकि इम्तियाज़ ने सीधा माना है कि वो एक सिंपल सी रोमांटिक फिल्म बनाना चाहते थे जो उन्होंने बना दी। उन्हें कोई मास्टरपीस नहीं बनाना था। वहीं अनुष्का का कहना है कि अब वो कोई बबली रोल नहीं करेंगी। गौरतलब है कि जब हैरी मेट सेजल से लोगों को काफी उम्मीदें थी। खासतौर से फिल्म के गाने पसंद आने के बाद। वहीं दूसरी तरफ, फिल्म ने ओवरसीज़ में भी अच्छी ओपनिंग ली थी।

शाहरूख खान एक मिसाल हैं उन लोगों के लिए जो हमेशा अपनी अचीवमेंट दिखाते हैं। जहां वो एक से एक ब्लॉकबस्टर दे चुके हैं वहीं उनकी फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट भी लंबी है। जब हैरी मेट सेजल उनकी 21वीं फ्लॉप फिल्म है।




Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।