अमीषा पटेल से पीछा छुड़ाकर पार्टी से भागे रणबीर कपूर....क्या थी वजह ?
(DELHI, DELHI) फिल्म कहो न प्यार है से बॉलीवुड में सक्सेसफुल एंट्री करने वाली एक्ट्रेस अमीषा पटेल अपनी सक्सेस को कायम नहीं रख पाई और पॉपुरैलिटी की रेस में पिछड़ गई। लेकिन इन दिनों वो अपनी एक वियर्ड हरकत की वजह से खबरों में बनी हुई हैं। जी हां, एक पॉपुलर वेबसाइट की माने, तो हाल ही में हुई एक पार्टी में अमीषा पटेल ने कुछ ऐसा किया कि रणबीर कपूर को पार्टी छोड़कर भागना पड़ा।

दरअसल, अमीषा रणबीर से कुछ प्राइवेट बात करना चाह रही थीं और उन्हें इशारों में बुला रही थीं। लेकिन, रणबीर दूसरे मेहमानों के साथ बिजी थे, इसलिए उन्होंने अमीषा पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। पार्टी के दौरान रणबीर अमीषा को नजरअंदाज करते रहे और उनसे दूरी बनाकर रखी। इसके बाद मौका मिलते ही वो पार्टी छोड़कर चले गए।

रणधीर कपूर के 70वें बर्थडे पर अमीषा ने रणबीर और अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, जिसके बाद दोनों के लिंकअप की खबरें भी सुर्खियों में रही थीं। पार्टी में अमीषा बतौर स्पेशल गेस्ट शामिल हुई थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।