गुप-चुप शादी की तैयारियां कर रहे हैं 'बाहुबली' प्रभास...बहिन ने दिया बयान
(DELHI, DELHI) पिछले साल ये खबरें जोरों पर थीं कि मोस्ट एलिजिबल बैचलर प्रभास 'बाहुबली-2' की रिलीजिंग के बाद एक बड़े बिजनेसमैन की पोती से शादी कर सकते हैं लेकिन ऐसा लगता है कि प्रभास को शादी की कोई जल्दी नहीं है। दूसरी तरफ उनकी बहनों का तो कुछ और ही प्लान है। जी हां एक इंग्लिश वेबसाइट के मुताबित प्रभास की शादी को लेकर उनकी प्रगति ने जो बयान दिया है उससे तो यहीं लगता है कि प्रभास गुप-चुप शादी की तैयारियां कर रहे हैं।

प्रगति ने कहा-'हम अपने भाई की शादी को लेकर बहुत एक्साइडेट हैं। क्योंकि ये एक शानदार वक्त होगा और हम बहुत मस्ती करेंगे। हालांकि, भाई जल्द ही शादी के बंधन में नहीं बंधेंगे क्योंकि फिलहाल उनका सारा ध्यान अपने करियर पर है। अब ये शादी कब होगी ये तो कोई नहीं जानता लेकिन ये जरूर पक्का है कि परदे के बाहुबली की शादी बहुत धूमधाम से होगी।'

बता दें कि पिछले कुछ समय से 'बाहुबली' स्टार प्रभास की शादी की खबरें मीडिया में वायरल हो रही हैं। कभी उनका नाम अनुष्का शेट्टी से जुड़ता है तो कभी अपनी फैमिली फ्रेंड से। ऐसे में उनके फैंस को ये सवाल बार-बार परेशान कर रहा है कि आखिर प्रभास शादी कब करेंगे?

फिल्म 'बाहुबली 2' में अमरेंद्र बाहुबली और देवसेना का रोल निभाने वाले प्रभास और अनुष्का की जोड़ी को लोगों का खूब प्यार मिला। लोगों को खुशी थी कि यह दोनों एक बार फिर से फिल्म 'साहो' में साथ नजर आएंगे। लेकिन अब ऐसा नहीं है। देवसेना यानि अनुष्का शेट्टी के हाथ से यह फिल्म जा चुकी है।

दरअसल, प्रभास और अनुष्का की जोड़ी के बीच अनुष्का का बढ़ा हुआ वजन आ गया। बता दें कि फिल्म की डिमांड के मुताबिक अनुष्का को बोल्ड एंड ब्यूटीफुल लुक के लिए साइन किया गया था। अनुष्का अपना वजन कम करने के लिए काफी वर्कआउट भी कर रही थी। लेकिन अब खबर आई है कि उन्हें फिल्म 'साहू' से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अनुष्का अपना वजन कम नहीं कर पाई, जिस कारण उन्हें फिल्म से निकालना पड़ा।

'बाहुबली' में अनुष्का को आपने सादगी भरे रोल में देखा था, लेकिन इस फिल्म में वह डांस और एक्शन करती दिखाई देने वाली थी। दरअसल, फिल्म 'बाहुबली 2' के लिए अनुष्का ने अपना वजन बढ़ाया था। लेकिन अब इसी वजन के चलते उन्हें मूवी से बाहर कर दिया गया। अनुष्का के बाद फिल्म के लिए कई बॉलीवुड एक्ट्रेस जैसे सोनम कपूर, पूजा हेगड़े, कैटरीना कैफ, तमन्ना भाटिया, दीपिका पादुकोण और श्रद्धा कपूर आदि को भी फिल्म में लेने की प्लानिंग थी, लेकिन किसी न किसी कारण से सभी ने फिल्म को साइन करने से मना कर दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।