इससे पहले भी ईशा ने अपनी कई हॉट फोटोज पोस्ट की थी। जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगीं। शायद इसलिए उन्होंने इस बार अपने पोस्ट में कमेंट का ऑप्शन बंद करके रखा है। तभी तो 3 घंटे बीत जाने के बावजूद इन पर कोई कमेंट नहीं आया है।
बता दें कि पिछले 1 महीने से ईशा लगातार अपने इंस्टा अकाउंट पर बोल्ड फोटोज शेयर कर रही हैं। उनके मुताबिक ये फोटोज उनके फोटोशूट का हिस्सा है। लेकिन फोटोज की तादाद को देखकर तो यहीं लगता है कि ईशा ने खबरों में बने रहने के लिए ये नया तरीका निकाला है। क्योंकि, रुस्तम के बाद से उनकी कोई सोलो रिलीज नहीं आई है और अब वो जल्द ही अजय देवगन-इमरान हाशमी के साथ फिल्म बादशाहों में नजर आएंगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।