(DELHI, DELHI)
श्रीसंत के फैन्स के लिए एक और खुशखबरी है। उनके फेवरेट खिलाड़ी जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं। जी हां, केरल हाईकोर्ट के द्वारा हटाए गए लाइफटाइम बैन के बाद श्रीसंत मैदान से पहले सिल्वर स्क्रीन पर दिखेंगे। वो जरीन खान के साथ फिल्म 'अक्सर-2' से अपना डेब्यू करेंगे। हाल ही में उनका फर्स्ट लुक सामने आया है। श्रीसंत इस फिल्म में अहम रोल में नजर आएंगे। डायरेक्टर अनंत महादेवन की ये फिल्म 11 साल पहले रिलीज हुई इमरान हाशमी-उदिता गोस्वामी स्टारर फिल्म अक्सर (2006) का सीक्वल है। फिल्म के फर्स्ट लुक में श्रीसंत सीरियस लुक में दिख रहे हैं। शायद वो किसी वकील का रोल कर रहे हैं। उन्होंने चश्मा लगाया हुआ है और उनके बाल भी बहुत सलीके से जमे हुए हैं। ये उनकी रियल इमेज से बिल्कुल अलग है। वैसे इससे पहले श्रीसंत छोटे परदे के रियलिटी शो नच बलिए में भी नजर आ चुके हैं। एक लीडिंग डेली को दिए इंटरव्यू में श्रींसत ने बताया- 'मैं अपनी जिंदगी में हो रही अच्छी चीजों के लिए भगवान का शुक्रगुजार हूं। मैं अक्सर-2 का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं। मुझे पूरा यकीन है कि यह फिल्म ऑडियंस को पसंद आएगी। मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद करना चाहूंगा जिन्होंने मेरी जिंदगी के सबसे मुश्किल वक्त में मेरा साथ दिया। मुझे लगता है कि अभी भी मेरे लिए आगे बहुत अच्छे मौके हैं।' बता दें कि 2013 में मैच फिक्सिंग में शामिल पाए जाने के बाद श्रीसंत का कैरियर ढलान पर था। लेकिन हाल ही में केरल हाईकोर्ट द्वारा क्लीन चिट मिलने के बाद उनके फिर से क्रिकेट खेलने के चांस बढ गए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।