जॉनी का किया ये हाल
(India) लाखों दर्शकों को अपनी कॉमेडी से हसाने वाले बॉलीवुड के पॉपुलर कॉमेडियन जॉनी लीवर का असली नाम जॉन राव जानूमाला है। लेकिन बॉलीवुड में आने से पहले जॉनी, हिंदुस्तान लीवर कम्पनी में काम करते थे। वहां पर सभी उन्हें लीवर कहते थे जिसके बाद उन्होंने अपना नाम जॉनी लीवर ही रख दिया। वैसे तो जॉनी ने अपनी कॉमेडी से सबको हंसाया, लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्हें बॉलीवुड की चकाचौंद दुनिया को छोड़ना पड़ा।

जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जॉनी ने बॉलीवुड को छोड़कर अपना ध्यान सिर्फ और सिर्फ धर्म और अध्‍यात्‍म की तरफ कर लिया था। वो एक धर्म उपदेशक बनकर मुंबई, चेन्नई और अमेरिका में हर रविवार को होने वाली प्रार्थना सभाओं में लोगों को जुटाने लगे। उनके इस बड़े बदलाव के बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।