अक्षय की 'टॉयलेट एक प्रेम कथा'.. ताबड़तोड़ PROFIT.. हैरान रह जाएंगे!
(DELHI, DELHI) जब एक के बाद एक सभी सुपरस्टार्स बॉक्स ऑफिस पर फेल हो रहे थे.. ऐसे में अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा ने बॉलीवुड को चैन की सांस दी है। जी हां, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। वहीं, फिल्म 100 करोड़ क्लब में भी शामिल हो चुकी है। बता दें, फिल्म ने अपना बजट महज दो दिनों में ही पार लिया था और फिल्म ताबड़तोड़ प्रॉफिट कमा रही है। अक्षय कुमार की यह फिल्म मात्र 18 करोड़ के बजट पर तैयार हुई है। जबकि प्रमोशन मिलाकर बजट 24 करोड़ तक जाता है। वहीं, फिल्म ने 106.80 करोड़ की कमाई कर ली है। यानि की कुल प्रॉफिट हुआ- 82.80 करोड़..

कोई शक नहीं कि फिल्म अभी और भी आगे जाएगी.. ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 125 करोड़ के आसपास जा सकता है। यहां जानें 2017 की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्में-

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।