बता दें कि बॉलीवुड फिल्म 'निकाह' तीन तलाक पर बेस्ड फिल्म थी और इस फिल्म में इस बात से पर्दा उठाया गया था कि एक तलाकशुदा औरत जिंदगी में किन-किन मुश्किलों का सामना करती है। यहां तक कि फिल्म का नाम भी तलाक तलाक तलाक था लेकिन बाद किन्ही कारणों से बदलकर इसका नाम निकाह रखा गया। इस फिल्म के बारे में सलमा आगा ने कहा कि मुझे गर्व है कि हमारी फिल्म निकाह को तीन तलाक की प्रथा खत्म करने का क्रेडिट जाता है। उस दौरान हमने इस फिल्म को बनाने का रिस्क लिया था। सलमा अागा ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के लिए पीएम मोदी को क्रेडिट दिया और कहा कि मैं बेहद खुश हूं और उनकी शुक्रगुजार हूं। इस फैसले पर कुछ लोगों के विरोध पर एक्ट्रेस ने कहा, विरोध करने वाले लोग अपने किसी मकसद से इस फैसले का विरोध कर रहे हैं और कुरान में कहीं भी तीन तलाक के बारे में नहीं लिखा गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।