KBC : 7Cr की विजेता राशि के साथ आएगा KBC का 9वाँ सीजन के साथ आएगा शो..
(DELHI, DELHI) फेमस रियलिटी टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) का जल्द 9वां सीजन शुरु होने वाला है। शो का प्रोमो रिलीज हो गया है जिसमें अमिताभ बच्चन बतौर होस्ट नजर आ रहे हैं। 28 अगस्त से ऑनएयर होने जा इस नए सीजन में कई बदलाव किए गए हैं इस बार शो में विनिंग अमाउंट को बढ़ाते हुए 5 करोड़ से 7 करोड़ रुपये कर दिया है। अगर कोई कंटेस्टेंट 1 करोड़ रुपये जीत लेता है तो शो में अगला सवाल सीधा 7 करोड़ के लिए ही पूछा जाएगा। इसी के साथ अब विनर को हर बार सही जवाब देने पर चेक नहीं दिया जाएगा। ये राशि डिजीटल पेमेंट के जरिए अब सीधा विनर के अकाउंट में ट्रांसफर होगी। दरअसल पहले कई विनर्स चेक केश कराने के लिए परेशान को चुके हैं और बड़ी राशि होने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना भी करना पड़ा है। ऐसे में नई गाइडलाइन के मुताबिक पैसा सीधा अब खाते में डाला जाएगाKBC के अब तक आए सीजन में देखा जाता है कि फिल्म स्टार अपनी अपकमिंग मूवीज का प्रमोशन करने शो के सेट पर आते हैं। लेकिन इस बार शो के फॉर्मेट में हुए बदलाव के चलते वह ऐसा नहीं कर पाएंगे। अब शो में असल जिंदगी के हीरो रहे लोगों को स्पेशल एपिसोड में बुलाया जाएगा। हालांकि, सेलिब्रिटी किसी अभियान को सपोर्ट करने के लिए इस शो का हिस्सा अभी भी बन सकते हैं। कंटेस्टेंट की मदद के लिए दिया जाने वाला फोन ओ फ्रेंड का विकल्प भी इस बार बदल दिया है। अब कंटेस्टेंट अपने फ्रेंड्स को फोन नहीं बल्कि वीडियो कॉल कर पाएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।