(Patiala, Patiala)
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी ठहराए जाने के बाद भड़की हिंसा ने बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को परेशानी में डाल दिया है। दरअसल आलिया फिल्म 'राजी' की शूटिंग के सिलसिले में पटियाला में थीं। लेकिन शुक्रवार हुए फैसले की वजह से न केवल शूटिंग रोकनी पड़ी, बल्कि सभी कलाकारों को भारी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा। फिल्म में आलिया के साथ विक्की कौशल लीड रोल में हैं। जानकारी के मुताबिक, बीते शुक्रवार को दोपहर के समय फिल्म की शूटिंग पटियाला में चल रही थी, तब राम रहीम को दोषी ठहराए जाने की खबर आई। इसके बाद हिंसा फैलने की खबर जैसे ही वहां तक पहुंची, शूटिंग रोक दी गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।