(Mumbai, Mumbai)
आज कल टीवी पर अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति छाया हुआ है। गुरुवार को शो में बिहार की नेहा हॉट सीट पर आई। नेहा एक हाउसवाइफ हैं। शो में जैसी ही वो आईं वैसे ही पूरा माहौल रोमांचित कर दिया। इस दौरान बिग बी भी नेहा के चुलबुले अंदाज के फैन हो गए। नेहा ने बिग बी को बताया कि उनके जेठ का नाम अमित और जेठानी का नाम जया है। बिग बी भी नेहा की बात सुनकर चौंक गए। नेहा ने फिर आगे जो बताया उसके बाद तो बिग बी भी हैरान हो गए। नेहा ने बताया कि उनके पति का नाम अभिषेक है, बस फिर क्या था, नेहा की बात सुनकर दर्शक भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। उसके बाद नेहा ने कहा कि उनके ससुर को ऐश्वर्या राय जैसी बहू चाहिए थी, तो शायद उनके ससुर को उनमें ऐश्वर्या राय के कुछ कुछ गुण दिखाई दिए होंगे तभी उन्होंने मुझे चुना।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।