BOLLYWOOD : खतरों के खिलाड़ी रोहित शेट्टी ने खोले कई दिलचस्प राज ...
(DELHI, DELHI) 'खतरों के खिलाड़ी' में रोहित शेट्टी की डिमांड पर हर बात पर गाना गाने वाली हिना खान के बारे में रोहित ने एक चौंकाने वाला खुलासा कर दिया है। इन दिनों खतरों के खिलाड़ी में हिना खान जो कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है से मशहूर हुई थीं, उनसे हर स्टंट से पहले शो के मेंटर रोहित गाना गंवाते हैं। इस बात पर रो​हित ने कहा कि हिना से गाना वह अपनी मर्जी से ​नहीं, बल्कि स्क्रिप्ट की डिमांड के अनुसार गवाते हैं। इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि कुछ चीजें शो में मसाले के लिए करनी पड़ती हैं जो कि स्क्रिप्ट में लिखी हुई होती हैं। रोहित ने बताया कि हिना काफी अच्छी खिलाड़ी हैं और पहली बार उनसे मिलकर उन्हें लगा नहीं था कि हिना इतने अच्छे से सारे स्टंट कर लेंगी। उन्होंने कहा कि सेट पर कई बार वह उनके शो का मजाक भी बनाते हैं लेकिन वह बुरा नहीं मानतीं और अपना काम करती हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि हिना को लोग पसंद कर रहे हैं और वह भी शो में खूब मस्ती कर रही हैं। शो के बाकी प्रतिभागियों के बारे में उन्होंने कहा कि सितारों के साथ काम करने से पहले वह उन्हें अच्छे से समझाते हैं और स्टंट में ली जाने वाली सावधानियों के बारे में बताते हैं।

आपको बता दें कि हिना खान जो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक आदर्श बहू, बेटी और मां का किरदार निभा चुकी हैं, दर्शक उन्हें इस शो में देखना काफी पसंद कर रहे हैं और उनके कारण शो की टीआरपी भी खूब बढ़ रही है।
फिल्मों पर भी काम चल रहा है अपनी आने वाली फिल्म 'गोलमाल अगेन' के बारे में बात करते हुए रो​हित ने कहा कि स्पेन से वापस आने के बाद मैंने 'गोलमान अगेन' पर काम शुरू कर दिया है। इस फिल्म के लिए हर दिन मैं कम से कम दो से तीन मीटिंग कर रहा हूं। वहीं ऑल द बेस्ट के बारे में उन्होंने कहा कि वह काफी खास फिल्म है और उम्मीद है कि हम इसका सीक्वल भी बनाएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।