बेंगलूरू में हुई लंकेश की हत्या के मामले में पूछे जाने पर रहमान ने कहा, “मैं इसे घटना से बहुत दुखी हूं. उम्मीद करता हूं कि इस तरह की घटनाएं भारत में नहीं होनी चाहिए. अगर यह घटनाएं भारत में होती हैं तो यह मेरा भारत नहीं है. मैं चाहता हूं कि मेरा देश तरक्कीपसंद और नरमदिल हो.” गौरी लंकेश की हत्या पर न सिर्फ रहमान बल्कि बॉलीवुड एक्टर स्वरा भास्कर और जीशान अय्यूब ने भी कड़ा गुस्सा जताया था. गौरी लंकेश की 5 सितंबर को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी |
इस मौक पर उनसे उनकी बायोपिक के बारे में पूछे जाने पर ए.आर. रहमान ने कहा, “मैं अभी जवान हूं. शायद मेरे जाने के बाद कोई इससे बनाने की कोशिश करेगा. रहमान ने इस मौके पर दावा किया कि लोगों ने उनकी इस जैसी फिल्म पहले नहीं देखी होगी |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।