कपिल शर्मा शो पर हावी हुयी कृष्णा अभिषेक की ड्रामा कंपनी, कपिल के लिए क्या बोले अभिषेक..जाने !
(DELHI, DELHI) कपिल शर्मा शो पर ब्रेक लेगने के बाद दर्शकोंं के लिए कपिल सो के टाइम पर द ड्रामा कंपनी आ गया है। वैसे कृष्णा अभिषेक के इस शो की पूरी टीम के लिए यह मौका किसी गोल्डन चांस से कम नहीं है। तभी तो वह कपिल की तरह ही टीआरपी चार्ट में एंट्री करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस मेहनत की शुरुआत एक नए ट्विस्ट से की जा रही है। अब तक आप कपिल शो में के भईल करोड़पति देख चुके हैं। इस एक्ट को कपिल होस्ट करते हैं। लेकिन अब इस एक्ट की नकल द ड्रामा कंपनी में कौन होगा अरबपति से की जाएगी। सुदेश लहरी इस एक्ट को होस्ट करेंगे। वहीं कृष्णा अभिषेक उन्हें बीच-बीच में रोककर परेशान करने की कोशिश करेंगे। जिस तरह सुनील कपिल के साथ शो में किया करते थे। यानी कुलमिलाकर देखा जाए तो द ड्रामा कंपनी की टीम कपिल शो के इस दिलचस्प आइडिया से अपने शो को लाइमलाइट में लाने की कोशिश कर रही है।

कृष्णा ने कहा कि मेरे और कपिल के बीच कोई दुश्मनी नहीं है वह कपिल के शो में अपने शो को प्रमोट करना चाहते हैं। कृष्णा आगे कहते हैं कि पहले हम दोनों के बीच मनमुटाव था। अब ऐसा बिल्कुल नहीं है। हम अब एक चैनल पर साथ काम कर रहे हैं। कृष्णा ने कहा कि कपिल बहुत अच्छे इंसान हैं इसके साथ वह हमारे देश के सबसे टैलेंटेड कॅामेडियन भी हैं। कपिल की प्रतिभा पर दबाव डालते हुए कृष्णा ने कहा कि हमें इसे बात का गर्व है कि कपिल जैसा एंटरटेनर हमारे बीच है। कृष्णा ने कहा कि उनके लिए OMG पल तब था जब उन्होंने कपिल शर्मा शो को रिप्लेस किया था। अब उनके लिए यही OMG पल है जब वह कपिल की टीम के साथ काम कर रहे हैं। सुनील के बारे में कृष्णा ने कहा कि वह इस शो का हिस्सा हैं या नहीं फिलहाल कहा नहीं जा सकता है। कपिल शो का टेलीकास्ट अब रात 8 बजे कर दिया गया है। वहीं कृष्णा का शो कपिल की जगह लेगा।
















Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।