सलमान के साथ रेस करते नज़र आयेंगे सिद्दार्थ मल्होत्रा...
(DELHI, DELHI) सलमान खान और रेस 3 की कास्टिंग को लेकर काफी उठापटक चल रही है। एक तरफ खबरें थीं कि प्रियंका चोपड़ा को फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है वहीं माना जा रहा है कि फिल्म में अमिताभ बच्चन को भी अप्रोच किया गया है जिसकी पुष्टि खुद बिग बी ने बाद में की। बहरहाल, फिलहाल के लिए फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज़ और सलमान खान फाइनल हैं। वहीं अब फिल्म में दूसरा हीरो भी फाइनल हो चुका है और वो है सिद्धार्थ मल्होत्रा। दरअसल, सलमान खान को सिद्धार्थ मल्होत्रा काफी पसंद हैं और इसलिए फिल्म में सिद्धार्थ का नाम फाइनल हो चुका है।

गौरतलब है कि ये ब्रेक सिद्धार्थ मल्होत्रा के करियर के लिहाज़ से काफी ज़्यादा अहम साबित हो सकता है। क्योंकि भले ही सिद्धार्थ मल्होत्रा की फैन फॉलोइंग ज़बर्दस्त है लेकिन एक विलेन छोड़कर अभी तक उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखाया है। ऐसे में जहां वरूण धवन और टाईगर श्रॉफ जैसे स्टार्स बॉक्स ऑफिस पर झंडा गाड़ चुके हैं वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा की किस्मत सलमान खान चमका सकते हैं। वैसे भी सलमान खान अगर किसी का हाथ थाम लेते हैं तो फिर उसका कुछ ना कुछ तो ही जाता है।

अब ये सौदा सलमान खान के लिए घाटे का है या फायदे का पता नहीं। कभी कभी जल्दबाज़ी में लिए फैसले ही जैकपॉट बन जाते हैं। वैसे सलमान खान कई लोगों के लिए लॉन्चपैड बन चुके हैं | बी-टाउन के चमकते चेहरों के बीच हमारे पास है शानदार संगीतकार भाईयों की जोड़ी- साजिद और वाजिद। लेकिन इन भाईयों को भी सहारा दिया सल्लू भाई ने। दबंग के गानों को अपना संगीत देकर ये जोड़ी म्यूजिक चार्ट्स के टॉप पर पहुंच गई। सलमान को इन पर इतना भरोसा है कि उनकी हर फिल्म के संगीत के लिए साजिद-वाजिद उनकी पहली पसंद होते हैं।

बहुत कम लोग जानते हैं कि सलमान और हिमेश का रिश्ता 1998 से है। फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या' का शानदार गाना ‘ओढ़ली चुनरिया' याद है? जी हां, इसी गाने के साथ सलमान और हिमेश की दोस्ती एक नए परवान चढ़ी। सलमान की ही फिल्म तेरे नाम के लिए हिमेश को पहली बार सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का अवॉर्ड मिला। बूम जैसी बकवास फिल्म के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाली कैटरीना का करियर आज जिस मुकाम के पर खड़ा है, उसके पीछे सबसे बड़ा हाथ सलमान का ही है। सलमान ने कैटरीना बॉलिवुड में री-एंट्री करवाई फिल्म ‘मैने प्यार क्यूं किया' से,और फिर सब इतिहास है। आज तक सलमान का हाथ कैटरीना के साथ है।





Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।