रजनीकांत को टक्कर देने के लिए अक्षय ने किया यह काम पहचान नहीं पाएंगे आप....
(Mumbai, Mumbai) साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत की आने वाली फिल्म रोबोट का सीक्वल 2.0 काफी चर्चा में है। फिल्म को लेकर आए दिन कोई न कोई चौकांने वाली खबर आती रहती है। इस बार खबर है कि फिल्म में अक्षय कुमार ने सुपरस्टार रजनीकांत को टक्कर देने के लिए अपनी आवाज ही बदल दी है। अक्षय ऐसी आवाज के साथ आने वाले हैं जो पूरे करियर में उन्होंने कभी नहीं निकाली होगी। बता दें कि साउथ इंडियन फिल्ममेकर शंकर अपनी सुपरहिट फिल्म 'रोबोट' का सीक्वल 2.0 बना रहे हैं। और इसके लिए रजनीकांत और अक्षय कुमार फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
शंकर चाहते थे कि फिल्म में खलनायक का किरदार निभा रहे अक्षय कुमार तमिल और तेलुगु के वर्जन में ऐसी आवाज़ निकालें जो अब तक किसी ने नहीं सुनी। शंकर ने इसके लिए जाने माने साउंड डिजाइनर रसूल पुकुट्टी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी थी और वे अब तक तरह-तरह की आवाजें टेस्ट कर चुके हैं। कुछ आवाजें सिलेक्ट की गई हैं लेकिन उनमें से एक फाइनल करना बाकी है। इसके लिए इंटरनेशल टेक्निक का इस्तेमाल किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि फिल्म में अक्षय कुमार का डॉक्टर रिचर्ड का किरदार बेहद हैरान करने वाली आवाज में बात करेगा। फिल्म में अक्षय कुमार का मेकअप भी काफी हैरान करने वाला है। आप उन्हें फिल्म में पहचान ही नहीं पाएंगे। फिल्म 2.0 भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म होगी जिसकी लागत करीब 400 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म अगले 2018 में 25 जनवरी को रिलीज की जाएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।