सुनवाई के लिए तैयार हुआ सुप्रीम कोर्ट, तो धमकी के बाद बंद हुआ चित्तौड़गढ़ का किला.....
(DELHI, DELHI) पद्मावती' की मुश्किलें दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही हैं। अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट भी सुनवाई के लिए राजी हो गया है। दरअसल, एक एक जनहित याचिका में ये मांग की गई थी कि फिल्म से आपत्तिजनक सीन हटा दिए जाएं। ये याचिका एक वकील ने की थी। इस याचिका को कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है और अब इस पर सुनवाई होगी। विरोध करने वालों का कहना है कि फिल्म में महारानी पद्मावती का चित्रण सही ढ़ंग से नहीं किया गया है और इतिहास के साथ भी छेड़छाड़ की गई है।
पद्मावती' मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई है जहां अगली सुनवाई की तारीख 20 दिसंबर रखी गई है। याचिका में मांग की गई है कि फिल्मी की रिलीज पर रोक लगाई जाए क्योंकि फिल्म से रानी पद्मावती की छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही याचिका में सेंसर बोर्ड को कमेटी बनाकर आपत्तिजनक सीन हटाने का आग्रह किया है।
याचिका में ये भी कहा गया है कि जब दिल्ली के शासक अलाउद्दीन खिजली की गलत नजर रानी पद्मिनी पर पड़ी थी तो उन्होंने 16000 अन्य महिलाओं के साथ जौहर कर लिया था। उनका चरित्र महान था और वह आज भी हमारी आन-बान-शान हैं। फिल्म में इतिहास की मनगढ़ंत कहानी बनाई गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।