कैटरीना कैफ और सलमान खान एक समय में एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं। भले ही कैट ने रणबीर कपूर के चक्कर में सलमान को छोड़ दिया लेकिन सल्लू ने फिर भी उनसे नाता नहीं तोड़ा। कैट के साथ उनका दोस्ती का रिश्ता बरकरार रहा। यहां तक कि सलमान हमेशा से कैटरीना की मदद करते आए हैं। अब जबकि उन्होंने उनका कॅरियर संवारने का बीड़ा उठा लिया है तो एक बार फिर कैटरीना के साथ उनका रिश्ता खूब सुर्खियां बटोर रहा है। जब से कैट और सलमान ने फिल्म टाइगर जिंदा है की शूटिंग शुरू की है दोनों के ऑफस्क्रीन रोमांस की अफवाहें भी खूब उड़ रही हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि सलमान फिर कैट को हद से ज्यादा तवज्जो देने लगे हैं। अब उनका हालिया इंटरव्यू ही ले लीजिए जब सल्लू से पूछा गया कि उनकी पसंदीदा को-स्टार कौन है तो उन्होंने बगैर देरी किए कैट का नाम लिया और फिर उनकी तारीफ का डंका पीटने लगे। सलमान ने कहा कैट के साथ काम करने में मुझे बहुत मजा आता है। इस बार भी उनके साथ स्क्रीन शेयर करने का अनुभव शानदार रहा। कैट हैं ही इतनी प्यारी। अपनी हर फिल्म की तरह उन्होंने 'टाइगर जिंदा है के लिए भी कड़ी मेहनत की है। मैं तो उन्हें देख हैरान रह जाता हूं कि वह लगातार काम कैसे कर लेती हैं। कैट ने फिल्म में गजब के एक्शन सीक्वेंस किए हैं। वह जोखिम लेने से पीछे नहीं हटीं। फिल्म की शूटिंग करने के बाद कैटरीना एक घंटा फुटबॉल और एक घंटा वॉलीबॉल खेलती थीं। उन्होंने टेनिस भी खेलना सीखा। इसके अलावा कैट जिम में घंटों वर्कआउट भी करती थीं। ये सब करने के बाद भी उनके चेहरे पर थकान दूर-दूर तक नजर नहीं आती थी। मुझे तो समझ नहीं आता कि उनमें इतनी एनर्जी आती कहां से है। मैं कैट के काम और उनकी मेहनत से बेहद प्रभावित हूं। अब सल्लू मियां जिस तरह से कैट की तारीफों के पुल बांध रहे हैं उससे कैट तो बेशक उड़ने लगेंगी और ये ही भी सकता है कि सलमान के दिल में अपने लिए बढ़ता प्यार देख वह एक बार फिर पहले की तरह उनसे किनारा कर लें।
वैसे जब कैट ने रणबीर के लिए सलमान को छोड़ा था तो लोगों ने उन्हें खूब बुरा-भला कहा था। कैट के बारे में ज्यादातर लोगों का यही कहना था कि वह मतलबी हैं। जब तक उन्हें सलमान की जरूरत थी वह उनके साथ रहीं और फिर जब अपना काम निकल गया तो उन्होंने सलमान को बीच राह में अकेला छोड़ दिया और खुद रणबीर का हाथ थाम लिया। कैट की इस रवैये से सलमान को बुरा जरूर लगा लेकिन उनके दिल में कैट के लिए इज्जत पहले जैसी ही थी। यही वजह है कि कैट आज भी उनकी सबसे खास दोस्तों में से एक हैं। अब जबकि एक बार फिर सलमान और कैट एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं तो कुछ फैंस के मन में तो दोनों के एक बार फिर साथ आने की उम्मीद जगी है और कुछ चाहते हैं कि सलमान अपनी पुरानी गलती न दोहराएं क्योंकि उनका कैट से विश्वास उठ चुका है। वैसे फिल्म टाइगर जिंदा है के पोस्टर से लेकर ट्रेलर और गानों तक में सल्लू और कैट की जबरदस्त केमिस्ट्री के दर्शक दीवाने हो गए हैं। उनकी इस फिल्म की रिलीज का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल यह देखना होगा कि इस बार सलमान और कैट का रिश्ता कितना आगे जाता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।