'पद्मावती' विवाद को लेकर नाहरगढ़ किले पर मिली लाश...
(DELHI, DELHI) शुक्रवार सुबह राजस्थान के नाहरगढ़ फोर्ट पर एक व्यक्ति की लाश लटकी मिली। जिसके पास पत्थरों पर लिखा मिला कि पद्मावती का विरोध करने वालों हम सिर्फ पुतले नहीं जलाते हैं। पुलिस के मुताबिक ये हत्या भी हो सकती है और ध्यान भटकाने के लिए फिल्म पद्मावती का नाम इस्तेमाल किया जा रहा हो। क्योंकि इस वक्त राजस्थान में पद्मावती का जमकर विरोध हो रहा है। इसलिए हत्या करने वाले लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा किया हो। फिलहाल पुलिस मामले को आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से देख रही है। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि कैसे पत्थरों में धमकी भरी बाते लिखी गई हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को किले से निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पद्मावती फिल्म से जुड़ी धमकियां जो पत्थर पर लिखी मिली हैं। वो इस व्यक्ति से संबंधित है या नहीं कहना मुश्किल है। मृतक का नाम चेतन सैनी बताया जा रहा है। जो जयपुर के शास्त्री नगर का रहने वाला है।
फिलहाल पुलिस मामले को आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से देख रही है। इसके साथ एक पत्थर पर चेतन तांत्रिक भी लिखा मिला है। बता दें कि लड़के के पास से मुंबई का एक टिकट भी मिला है।
बता दें कि देशभर में फिल्म का विरोध जारी है। और कई राज्यों में इस पर बैन लग चुका है। दूसरी तरफ बिट्रेन में फिल्म की रिलीजिंग के चर्चे हैं। फिल्म को लेकर राजपूत करणी सेना ने 1 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।