टि्वटर पर मोदी का जलवा कायम , शीर्ष 10 में दीपिका पहली महिला
(DELHI, DELHI) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का टि्वटर पर जलवा बरकरार है। टि्वटर इंडिया की 2017 की रिपोर्ट (इयर ऑन टि्वटर) में वह सर्वाधिक फॉलो किए जाने भारतीयों की सूची में पहले पायदान पर हैं। इससे बड़ी बात यह है उनके फॉलोअर की संख्या 52 फीसदी की ग्रोथ इस साल हुई है। फॉलोअर की ग्रोथ में वह तीसरे नंबर पर है। इस साल क्रिकेटर विराट कोहली के फॉलोअर की संख्या में सर्वाधिक ग्रोथ हुई। उनके फॉलोअर ग्रोथ 61 फीसदी रही जबकि सचिन तेंदुलकर के फॉलोअर 56 फीसद बढ़े। टि्वटर इंडिया की ताजा लिस्ट में प्रधानमंत्री अकेले राजनेता है जो न सिर्फ टॉप टेन में हैं बल्कि शीर्ष पर हैं। बाकी सात स्थानों पर बॉलीवुड के सितारों का कब्जा है। इस सूची में जगह पाने वाले विराट कोहली अकेले वर्तमान खिलाड़ी हैं। टि्वटर इंडिया की सालाना रिपोर्ट के शीर्ष 10 लोकप्रिय अकाउंट में पहली बार क्रिकेटर विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर को जगह मिली है। तो वहीं इस सूची में स्थान पाने वाली दीपिका पादुकोण अकेली महिला हैं। वह सूची में सातवें नंबर पर हैं। उनके फॉलोवर में 34 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इसके अलावा महिला विश्व कप पर खूब बात हुई। महिला खेलों में वर्ल्ड कप का हैशटैग शीर्ष पर रहा।
नोटबंदी के सरकार के दूसरे बड़े कदम जीएसटी की टि्वटर पर खूब चर्चा हुई। समाचार और राजनीति के वर्ग में यह हैशटैग दीवाली हैशटैग के दूसरे नंबर पर रहा। तो वहीं तीसरे नंबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रेडियो बातचीत का कार्यक्रम मन की बात तीसरे नंबर पर रहा। टि्वटर इंडिया के अनुसार मन की बात कार्यक्रम पर टि्वटर पर यूजर के बीच अच्छी बातचीत हुई। मनोरंजन के वर्ग में बाहुबली-2 का हैशटैग शीर्ष पर रहा।
दूसरा नंबर बिगबॉस के सीजन 11 के हैशटैग के नाम रहा। खेल में भारत बनाम पाकिस्तान मैच के हैशटैग ने रिकॉर्ड बनाया। यह मैच सर्वाधिक ट्वीट पाने वाला एक दिवसीय मैच बना। कुल 1.6 मिलियन ट्वीट हुए। मनोरजंन में बाहुबली-2 तमिल फिल्म मेरसल बिग बॉस-11 और साल के अंत में हुए पद्मावती विवाद में सुर्खियों में रहे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।