विराट और अनुष्का ने रचाई शादी
(India)
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आखिरकार एक दूसरे के हो गए हैं। दोनों ने बड़े ही गुपचुप तरीके से इटली में शादी कर ली है। पिछले कई दिनों से विराट और अनुष्का की शादी की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई थीं। खबर थी कि दोनों इटली में 12 दिसंबर को शादी कर सकते हैं। लेकिन अब ये बात कंफर्म हो गई है कि विराट और अनुष्का ने शादी कर ली है। विराट कोहली ने खुद अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इस बात की घोषणा की है। विराट ने ना सिर्फ लोगों के इस कनफ्यूजन को खत्म किया है बल्कि उन्होंने अनुष्का के लिए एक बेहद प्यारा मैसेज भी लिखा है।
विराट ने लिखा है श्श्आज हमने एक दूसरे से वादा किया है कि हम हमेशा एक दूसरे के साथ रहेंगे, एक दूसरे को प्यार करेंगे। हमें ये खबर बताते हुए बेहद खुशी हो रही है और इस खूबसूरत दिन को हमारे परिवार, फैंस और शुभचिंतकों की दुआओं ने और भी स्पेशल बना दिया। इस सफर में हमारा साथ देने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत शुक्रियाश्श्। यही ट्वीट अनुष्का शर्मा ने भी किया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।