तैमूर का बर्थडे प्लान हुआ लीक, पार्टी में शामिल होंगे छोटे नवाब के ये फ्रेंड्स
(DELHI, DELHI) बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान और पत्नी करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान 20 दिसंबर को एक साल के हो जाएंगे। तैमूर का फर्स्ट बर्थडे काफी धूम-धाम से मनाने की प्लानिंग चल रही है। और इसी सिलसिले में पटौदी परिवार अपने पुश्तैनी घर में पहुंच चुका है। माना जा रहा है कि इंडस्ट्री के सबसे चर्चित स्टार किड्स में शामिल तैमूर का पहला बर्थडे किसी फाइव स्टार होटल में नहीं बल्कि पटौदी पैलेस में मनाया जाने की तैयारी चल रही है। और इसी सिलसिले में सैफ-करीना करिश्मा और बबीता पहले ही पटौदी पैलेस पहुंच चुके हैं।

माना जा रहा है कि तैमूर के फर्स्ट बर्थडे को बड़ी धूम-धाम से मनाए जाने की प्लानिंग है। तैमूर के बर्थडे पर आने वाले उनके फ्रेंड्स की लिस्ट भी बनकर तैयार है। इसमें कई बॉलीवुड स्टार किड्स शामिल हैं।
एक साल में तैमूर के कई फ्रेंड्स बना लिए हैं। इस बीच वह कई बार अपने फ्रेंड्स के साथ खेलते भी दिखाई दिए थे। इसमें तुषार कपूर का बेटा लक्ष्य कपूर शामिल था। वहीं दो महीने पहले ही दुनिया में कदम रखने वाली सोहा की बेटी इनाया भी तैमूर की फ्रेंड लिस्ट में ऐड हो चुकी है। तैमूर की बहन इनाया भी पार्टी में नजर आ सकती हैं। वहीं कई अन्य स्टार किड्स जैसे रानी मुखर्जी की बेटी अदिरा ऐश्वर्या की बेटी आराध्या शाहरुख के लिटिल किंग अबराम आमिर के बेटे इस ग्रैंड पार्टी का हिस्सा बन सकते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।