कपूर हाउस में मना तैमूर का क्रिसमस, रणबीर के साथ फोटो और काला चश्मा वीडियो ने मचाया धमाल
(DELHI, DELHI) बॉलीवुड के सबसे छोटे नवाब तैमूर अली खान इसी साल 20 तारीख को एक साल के हो गए। पटौदी हाउस में जन्मदिन के शानदार जश्न के बाद तैमूर ने क्रिसमस अपने ननिहाल में मनाया। कपूर हाउस में क्रिसमस के मौके पर ब्रंच पार्टी थी जिसमें करीना कपूर सैफ अली खान रणबीर कपूर करिश्मा कपूर से लेकर सभी कजिन्स नजर आए। तैमूर एक बार फिर इंटरनेट पर छा गए।
नीतू सिंह कपूर ने रणबीर और तैमूर की फोटो शेयर करते हुए उन्हें पार्टी का स्टार बताया। रणबीर और तैमूर की इस फोटो ने सोशल मीडिया धमाल सा मचा रखा है। इसके अलावा तैमूर का काला चश्मा वीडियो भी खूब वायरल हो गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।