सिनेविस्टा स्टूडियो में लगी आग, एक व्यक्ति का शव हुआ बरामद
(Mumbai, Mumbai) उत्तर मुंबई| कांजुरमार्ग इलाके में स्थित सिनेविस्टा स्टूडियो में शनिवार रात भयंकर आग लग गई थी। इस हादसे में सिनेविस्टा स्टूडियो जलकर खाक हो गया। रविवार को स्टूडियो से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। टीवी रिपोर्टस् के मुताबिक यह शव स्टूडियो के साउंड इंजीनियर का है। जिस समय यहां आग लगी तब वहां जेनिफर विंगेट और हर्षद चोपड़ा के शो 'बेपनाह' की शूटिंग भी चल रही थी। आग में सेट भी चपेट में आ गया। आग में बिजली के तार, लाइट्स और स्टूडियो के अन्य उपकरण खाक हो गए। आग के कारण का पता अभी नहीं चल पाया है। अधिकारी ने कहा कि स्टूडियो के अंदर कुछ लोग शूटिंग कर रहे थे, लेकिन उन्हें तत्काल बाहर निकाल लिया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।