चौथे हफ्ते भी भाई का जलवा बरकरार जल्द ही 600 करोड़ में एंट्री करेगा- टाइगर जिंदा
(DELHI, DELHI) बॉलीवुड के दबंग सलमान और कैटरीना की फिल्म टाइगर जिंदा है चौथे हफ्ते भी सिनेमा घरों पर बनी हुई है। फिल्म की शानदार परफॉर्मेंस लोगों को थिएटर तक लाने में कामयाब हो रही है। फिल्म ने कमाई को लेकर कई फिल्मों को मात दे दी है। 2017 क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई फिल्म अभी तक सिनेमा घरों पर टिकी हुई है। किसी बड़ी फिल्म रिलीज न होने का फायदा भी टाइगर जिंदा है को मिल रहा है। भारत में फिल्म ने 322 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। और इसी के साथ फिल्म सलमान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन चुकी है। सिर्फ इंडिया ही नहीं फिल्म ओवरसीज भी अच्छा परफॉर्म कर रही है। अगर फिल्म इसी हिसाब से परफॉर्म करती रही तो बहुत जल्द 600 करोड़ में शामिल हो जाएगी। इस कलेक्शन से सलमान खान भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।