दरअसल बीजेपी शासित 4 राज्यों राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और हरियाणा ने अपने प्रदेश में इस फिल्म की रिलीजिंग को बैन कर दिया था। जिसके बाद पद्मावत के निर्माता कोर्ट पहुंचे थे। प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए. एम. खानविलकर और न्यायमूर्ति धनंजय वाई चन्द्रचूड़ की खंडपीठ ने फिल्म के निर्माता वायकॉम 18 और अन्य के वकील की इस दलील पर विचार किया कि 25 जनवरी को फिल्म रिलीज हो रही है। ऐसे में याचिका पर शीघ्र सुनवाई की जरूरत है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।