विरोध प्रदर्शन के बीच ‘पद्मावत’ रिलीज
(India) देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन के बीच आज संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है। हालांकि इससे पहले राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के कस्बों और शहरों में हिंसक प्रदर्शन हुए। राजपूत समाज अभी भी फिल्म का कड़ा विरोध कर रहे हैं। वहीं पद्मावत फिल्म को लेकर लगभग 75 फीसदी मल्टीप्लेक्स मालिकों का प्रतिनिधित्व करने वाली मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कहा कि राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और गोवा में फिल्म का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा।
आपको बता दें कि फिल्‍म पर रोक लगाने वाली याचिका को खारिज करते हुए राज्‍य सरकारों को सुरक्षा मुहैया करने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने कहा था कि जब सेंसर बोर्ड ने फिल्‍म को मंजूरी दे दी है तो रोक की मांग क्‍यों? लेकिन सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बावजूद देश भर में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं और जगह-जगह राष्ट्रीय राजमार्गों को जाम किया जा रहा है। फिल्म को लेकर लगातार हो रहे विरोध को देखते हुए इसका नाम ‘पद्मावती’ से बदलकर ‘पद्मावत’ किया गया। इसके अलावा इसमें और भी काफी बदलाव किए गए। इसके बावजूद राजपूत समाज की ओर से इसका विरोध कम नहीं हो रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।