श्रीदेवी के शव को भारत ले जाने की मंजूरी मिली, बोनी कपूर भी आएंगे साथ
(DELHI, DELHI) श्रीदेवी के पार्थिव शरीर का भारत लाने का रास्ता साफ हो गया है। फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद अब सरकारी वकील ने भी क्लियरेंस दे दिया है। जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि आज देर शाम तक या रात तक श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई लाया जाएगा।
सरकारी वकील की मंजूरी के बाद दुबई पुलिस ने भारतीय कन्सुलेट को एनओसी दे दी है। अब श्रीदेवी के पार्थिव शरीर पर लेप लगाया जाएगा। इस काम में भी कम से कम 1.30 घंटे का समय लगेगा।
इसके अलावा ये भी खबर आ रही है कि श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के साथ बोनी कपूर और बाकी कपूरी फैमिल के लोग भी भारत आएंगे।
आपको बता दें कि इससे पहले अटोप्सी बिसरा रिपोर्ट के बाद दुबई फॉरेंसिक टीम और पुलिस ने सारे रिपोर्ट्स सरकारी वकील को सौंप दिये थे। अटोप्सी रिपोर्ट आने के बाद श्रीदेवी की मौत पर कई सवाल उठ रहे थे। इसी बीच पहली बार दुबई पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने सामने आकर बयान दिया। है। उन्होंने कई चौंकाने वाली बातें की हैं। इस बीच ये भी खबर आई है कि श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को दोपहर 3.30 बजे तक मुंबई के लिए रवाना कर दिया जाएगा।
अब सरकारी वकील सारी कानूनी प्रक्रियाओं के बाद कपूर फैमिली को पेपर सौंपेंगे। उसके बाद शवलेपन किया जाएगा। इस काम में भी कम से कम 1.30 घंटे का समय लगेगा। इस लिए ऐसी उम्मीद की जा रही है कि श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई पहुंचते-पहुंचते शाम हो जाए।
सूत्रों ने बताया कि दुबई के अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया है कि उन्होंने अपने आधिकारिक बयान में कहीं भी दुर्घटनावश मौत शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है। अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया है कि कोई भी डाक्टर इस बात की पुष्टि नहीं कर सकता है कि मौत की वजह दुर्घटना थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।