बाबा यानि की संजय दत्त को इस बात की भनक भी नहीं थी लेकिन 29 जनवरी को पुलिस ने उन्हें कॉल कर सारी बात बताई। वह उस वक्त कोलकाता में एक फिल्म फेस्टिवल अटेंड करने गए थे। पुलिस ने उन्हें फोन पर बताया कि निशि नाम की महिला की 62 साल की उम्र में डेथ हो गई है। उन्होंने 15 जनवरी 2018 को बीमारी के चलते अंतिम सांस ली थी। वह आपकी बहुत बड़ी फैन थी। इसी वजह से वह अपनी सारी प्रॉपटी आपके नाम कर गई है। संजय ये सुनकर हैरान रह गए क्योंकि वह न ही इस महिला को पहचानते थे और न ही कभी मिले थे। संजय ने कह मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं मैं शॉक्ड हूं।
निशि के ऐसा करने से उनके परिवार वाले भी सकते में हैं। निशि ने एक पत्र लिखा था जो उनकी मौत के बाद सामने आया है जिसमें उन्होंने मरने के बाद अपना सब कुछ संजय दत्त को देने के इच्छा जताई है। उन्होंने नॉमिनी के तौर पर संजय दत्त का नाम और उनका एड्रेस दिया है।
वकील ने कहा है कि संजय दत्त ने फैन के परिवार को मदद की पेशकश की है। वह निशी त्रिपाठी द्वारा उनके नाम की गई वसीयत को उनके परिवारवालों को ट्रांसफर कराने की पूरी प्रक्रिया में मदद करने
को तैयार हैं। संजय ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा वालकेश्वर ब्रांच को एक लेटर लिखा है जिसमें उन्होंने इस बैंक में जमा निशि की सारी कीमती वस्तुएं और पैसा उनके परिवार को देने की इच्छा जताई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।