अरिजीत सिंह के साथ गाना नहीं गाएंगी ये सिंगर  किया इनकार
(Mumbai, Mumbai) बॉलीवुड सिंगर सोना महापात्रा अपने गानों से ज्यादा अपने बोल्ड स्टेटमेंट्स और कंट्रोवर्सीज की वजह से सुर्खियों में रहती हैं और एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। जिसकी वजह बने हैं बॉलीवुड के चहेते सिंगर अरिजीत सिंह, जिनके साथ सोना ने गाना गाने से इनकार कर दिया है।

एक अखबार को दिए इंटरव्यू में सोना महापात्रा ने बॉलीवुड के बड़े सिंगर को निशाने पर लिया है। सोना ने अरिजीत सिंह के बारे में कहा कि मैं किसी गाने की सिर्फ आखिरी 4 लाइनें नहीं गा सकती। इस वजह से उन्होंने कई गानों को मना भी कर दिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।