जेल से छूटने के बाद दोबारा काम पर लौटी ये एक्ट्रेस हुई  सजा
(India) पिछले साल जुलाई में जेल जाने वाली टीवी एक्ट्रेस अल्का कौशल अब रिहा हो चुकी हैं। इतना ही नहीं उन्होंने वापस टीवी शोज की शूटिंग भी शुरू कर दी है। हालही में उनके शो वो अपना सा के सेट से कुछ फोटोज सामने आई हैं। जिनमें अल्का का नया अवतार देखने को मिला।

अल्का और उनकी मां पर एक किसान से धोखाधड़ी करने का आरोप था। दरअसल, फूलों की खेती करने वाले किसान अवतार सिंह की अलका कौशल के साथ जान-पहचान थी। एक टीवी सीरियल बनाने के लिए अलका कौशल ने अवतार सिंह से पैसे उधार लिए थे। उधार लिए पैसे वापस नहीं मिलने के कारण अवतार सिंह ने अलका से पैसे वापस मांगे। अलका और उसकी मां सुशीला बडोला ने 25-25 लाख के दो चेक दे दिए। अवतार ने चैक बैंक में लगाए तो बाउंस हो गए थे। जिसके बाद अवतार सिंह मालेरकोटला (पंजाब) की कोर्ट में केस दायर कर दिया। जहां सुनवाई के दौरान अदालत ने अलका और उसकी मां को दो-दो साल की कैद की सजा और चेक की रकम दोगुनी कर अदा करने के आदेश सुनाए थे। हालांकि, अब वे जेल से बाहर आ गई हैं। उनकी सजा कम कर दी गई या फिर वे जमानत पर रिहा हुई हैं, इसकी जानकारी अभी मिली नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।