प्रेस कॉनफ्रेंस में सिद्धू ने अश्लील गीत गाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा जताते हुए कहा कि पंजाब में अब अश्लील गानों पर लगाम लगाई जाएगी। इसके लिए सरकार ने पंजाब सभ्याचार आयोग गठित किया है। यह आयोग अश्लील गीत गाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। कार्रवाई के तहत पहले नोटिस भेजकर समझाया जाएगा। अगर फिर भी अश्लील गाने गाए जाते हैं तो एफआईआर दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि पंजाब में लंबे समय से ऐसे गानों पर पाबंदी लगाने की मांग उठती रही है जिनके बोल अश्लील या भद्दे हैं। खुद हाईकोर्ट भी इस मामले को लेकर चिंता जाहिर कर चुका है। दरअसल चंडीगढ़ के एक शिक्षक पंडित राउ ने चंडीगढ़- पंजाब हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की थी। इस याचिका में पंजाब में होने वाली शादियों और अन्य कार्यक्रमों में अश्लील गान बजाए जाने की बात कही गई थी। याचिका में कहा गया था कि ऐसे गानों से अश्लीलता और हिंसा बढ़ती है ऐसे गानों पर लगाम लगानी चाहिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।