(India)
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आज (पांच अप्रैल) बड़ा फैसला आ गया। काले हिरण शिकार मामले में कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया है, जबकि अन्य आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया। सल्लू को एक से छह साल के बीच की सजा काटनी पड़ेगी। 20 साल बाद इस केस में सलमान को सजा का ऐलान हुआ है। राजस्थान के जोधपुर कोर्ट में सीजेएम देव कुमार खन्नी ने इस मामले में फैसला सुनाया है। सलमान इससे पहले इस संबंध में अपने होटल से कोर्ट के लिए रवाना हुए थे। अब वह कोर्ट पहुंच गए हैं, जहां कार्रवाई शुरू हो चुकी है। सलमान को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। सल्लू यहां के ताज हरि महल होटल में ठहरे हुए थे। सलमान के अलावा इस मामले की सुनवाई के लिए सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम जोधपुर पहुंचे हुए हैं।
आपको बता दें कि यह कांकाणी काला हिरण शिकार केस साल 1998 का है। केस में सलमान समेत पांच बॉलीवुड सितारों पर दो काले हिरण के शिकार का आरोप है। अन्य कलाकारों में सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम पर भी आरोप है। ये कलाकार उस दौरान हम साथ-साथ हैं फिल्म की शूटिंग के लिए जोधपुर में थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।