ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान में इस रोल में नजर आएंगे आमिर, चीनी अखबार ने किया खुलासा
(DELHI, DELHI) बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट भले ही साल में एक फिल्म के साथ एंट्री मारते हैं, लेकिन उनकी ये एक फिल्म ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देती है। अपनी फिल्म और रोल को अलग अंदाज के चलते उनके फैंस को आमिर की फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस साल आमिर खान साल की सबसे चर्चित फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' में एक अनोखे अंदाज में नजर आने वाले हैं। अपने लुक को लेकर आमिर पहले से ही काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं।

लेकिन अभी तक फिल्म में उनके रोल को लेकर कुछ खास खुलासा नहीं हुआ है। आमिर के सेट पर इस बात की सीक्रेसी का पूरा ख्याल रखा जाता है, जिससे फैंस की उत्सुकता आमिर के रोल को लेकर और बढ़ जाती है। बीते दिनों जहां सेट से अमिताभ बच्चन के लुक की कुछ फोटोज लीक हो गईं थीं वहीं अब आमिर ने खुद अपने रोल को लेकर खुलासा किया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।