खूबसूरत पेंटिंग को शेयर कर अभिषेक ने ऐश्वर्या को किया एनिवर्सिरी विश
(India) बॉलीवुड के क्यूट कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी आज यानि 20 अप्रैल 2007 को 11 साल पूरे हो गए। एक साल एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली थी। बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में से एक अभि-ऐश को बॉलीवुड जगत की कई हस्तियों ने अपने अंदाज में विश किया है। वहीं अभिषेक ने भी ऐश्वर्या को विश करने के लिए इस खूबसूरत पेंटिंग का सहारा लिया है जो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट की है।

फोटो शेयर करते हुए अभिषेक ने लिखा है कि 'प्यार के 11 साल। साथ ही नीचे अभिषेक ने पेंटिंग के लिए एक साइट को थैंक्स भी बोला है। बता दें कि दोनों साल 2007 में एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। अब दोनों की एक बेटी आराध्या भी है। दोनों अपनी लाइफ में काफी खुश हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।