लालू प्रसाद को मिली 5 दिन की पैरोल बेटे तेज प्रताप की शादी में होंगे शामिल
(BIHAR, BIHAR) चारा घोटाले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव अपने बेटे की शादी में शामिल होंगे। लालू यादव को पांच दिन की पैरोल मिली है। आपको बता दें कि 12 मई को उनके बड़े बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की शादी है।

बताते चलें कि लालू के पैरोल के संबंध में जेल सुपरिटेंडेंट ने 9 से 14 मई तक के पैरोल की सशर्त अनुशंसा (सिफारिश) की थी। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की पैरोल की फाइल विधि परामर्श के लिए महाधिवक्ता को भेजी गई थी जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया और उन्हें पांच दिन की पैरोल दे दी।

मंगलवार देर रात मेडिकल बोर्ड ने भी यात्रा के लिए लालू यादव को फिट करार दे दिया था। 6 डॉक्टरों की टीम ने लालू की स्वास्थ्य रिपोर्ट की समीक्षा की जिसमें उनकी सेहत में सुधार पाया गया, समझा जा रहा है कि इसके बाद से ही लालू को पेरोल पर पटना जाने का रास्ता साफ हो गया था। उन्हें रांची से पटना ले जाने की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। हालांकि उन्हें ट्रेन से या फ्लाइट से पटना ले जाया जाएगा इसपर अभी संशय है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।