सोनम-नेहा के बाद अब हिमेश रेशमिया की शादी की खबर आई सामने
(DELHI, DELHI) बॉलीवुड में आज कल वेडिंग का सीजन चल रहा है। सोनम कपूर की शादी के बाद नेहा धूपिया ने गुपचुप शादी कर सबको चौंका दिया। लेकिन अब जिनकी शादी की खबर सामने आ रही है वो है सिंगर हिमेश रेशमिया की।खबरों के मुताबिक हिमेश ने अपनी गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से शादी कर ली है। हालांकि इस बारे में किसी की तरफ से कोई ऑफिशयल स्टेटमेंट नहीं आया है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में तो ऐसा कहा गया है कि हिमेश और सानिया की मेहंदी सेरेमनी 2 दिन पहले हो चुकी है और आज यानी शुक्रवार को उनका रिसेप्शन हो सकता है। अगर हिमेश ने सच में शादी कर ली है तो ये हिमेश की दूसरी शादी होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।