बॉलिवुड अभिनेता अरबाज खान ने सोनू जालान से कबूले रिश्ते, मानी आईपीएल सट्टेबाजी की बात
(India) बॉलिवुड अभिनेता अरबाज खान ने सोनू जालान से कबूले रिश्ते, मानी आईपीएल सट्टेबाजी की बात।दोनों एक-दूसरे को पिछले 5 साल से जानते हैं। अरबाज ने साथ ही मान लिया है कि उन्होंने आईपीएल में सोनू के जरिए सट्टेबाजी की थी और वह 2.8 करोड़ रुपये हार गए थे। आईपीएल सट्टेबाजी में नाम आने के बाद अरबाज खान ठाणे के क्राइम ब्रांच ऑफिस में शनिवार को पहुंचे थे।
एक पुलिस अधिकारी ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि अरबाज ने सट्टेबाजी की बात कबूल ली है। अधिकारी ने बताया कि कुख्यात सोनू जालान के सामने बिठाकर हुई पूछताछ में अरबाज ने यह कबूल कर लिया कि उन्होंने आईपीएल के 11वें सीजन में सट्टेबाजी की। अपने भाई और सुपरस्टार सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के साथ करीब 11 बजे पेशी के लिए पहुंचे।
हाल में खत्म हुए आईपीएल के 11वें सीजन के दौरान सट्टेबाजी के आरोप में एक बुकी की गिरफ्तारी के बाद ठाणे पुलिस ने शुक्रवार को अरबाज को समन भेजा था। पुलिस ने बांद्रा स्थित अरबाज के घर पर शुक्रवार सुबह समन भेजकर पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा था। शुरुआती जांच में पुलिस को ऐसे संकेत मिले हैं कि अरबाज सट्टेबाज सोनू जालान उर्फ सोनू मलाड के सट्टेबाजी रैकिट के संपर्क में थे और भारी दांव भी लगाया था। पुलिस अब अरबाज का बयान दर्ज कर सट्टेबाजी रैकिट से उनके लिंक के बारे में पड़ताल करेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।