आबकारी अधिकारी की हत्या, बेटी व दोहिते को किया अपहरण
(India) उदयपुर में एक आबकारी अधिकारी व उनकी बेटी व दोहिते का देर रात को अपहरण कर लिया गया। रास्ते में उनको गाड़ी से उतार कर अधिकारी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। वारदात का पता चलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

उदयपुर में आबकारी विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट यशवंत शर्मा पुत्र प्रताप नारायण शर्मा निवासी शांतिनगर सेक्टर 3 अपनी बेटी नेहा शर्मा व पांच साल के दोहिते रिहान के साथ अहमदाबाद से रात एक बजे उदयपुर पहुंचे।
उदयपुर बस अड्डे पर उतरे तो उन्हें कोई ऑटो नहीं मिला। तभी एक वैन आई जिसमें चार युवक सवार थे।
उन्होंने यशवंत से पूछा की आपको नाथद्वारा जाना है क्या? यशवंत ने कहा नहीं हमें सेक्टर तीन जाना है। इस पर वैन ड्राइवर ने कहा, हम सेक्टर छह की ओर जा रहे हैं आपको रास्ते में छोड़ देंगे, आप बैठ जाएं।
इस पर यशवंत, नेहा व रिहान के साथ वैन में सवार हो गए।
रास्ते में वैन गलत रास्ते पर जाने लगी तो यशवंत ने उन्हें टोका। विरोध करने पर उन्होंने वैन रोकी और तीनों को बाहर निकाल दिया।
बाहर निकलते ही बदमाशों ने चाकू निकाल लिया और यशवंत के घोंप दिया। चाकू के वार से यशवंत वहीं गिर गए।
वारदात के बाद बदमाश वहां से चले गए।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।