शोपियां के अहगाम में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया। हमले में एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शोपियां में अहगाम के समीप सुबह आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के गश्ती दल पर स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की । जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलायी जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।