(DELHI, DELHI)
मंगलवार रात को मुंबई में वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया था। इस अवॉर्ड शो में कई स्टार्स पहुंचे और सभी ने खूब मस्ती की। शाहरुख खान भी इस दौरान नजर आए और काफी मस्ती में भी दिखे। मीडिया के सवालों के भी उन्होंने बड़े ही मजेदार जवाब दिए। दरअसल शाहरुख से एक पत्रकार ने पूछा आज कल शादियों का सीजन चल रहा है जैसे कि लेकिन पत्रकार के प्रियंका का नाम लेने से पहले शाहरुख ने कहा मैं भी शादी कर रहा हूं। आपको भी न्योता जरूर भेजूंगा। मेरा कार्ड आएगा आपके पास और हां मेहंदी में जरूर आना।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।