कमनाथ ने कहा मायवती उन सीटों की मांग रही थी जहां से BSP जीत नहीं सकती थी
(Bhopal, Bhopal) छत्तीसगढ़ के बाद मध्य प्रदेश और राजस्थान में बीएसपी के कांग्रेस से अलग होकर चुनाव लड़ने के फैसले के बाद कांग्रेस ने कहा कि मायावती ने उन सीटों की मांग की थी जहां पर वे जीत नहीं सकती थी।गुरुवार को मीडिया के सामने आए मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि उन्हें जिन सीटों की सूची बहुजन समाज पार्टी की तरफ से दी गई थी उन सीटों पर उनकी जीत की कोई संभावना नहीं थी। उन्होंने कहा कि जिन सीटों पर वे जीत सकते थे वो सीटें उस सूची में शामिल ही नहीं थी। उन्होंने कहा कि बीएसपी ने उनसे 50 सीटों की मांग की थी।

जब संवाददाताओं की तरफ से कमलनाथ से यह सवाल किया गया कि क्या आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में वे समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर सकते हैं? इसके जवाब में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कुछ दिन पहले ही अखिलेश यादव ने उनकी बात हुई है।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।