इसको लेकर पर्सनल एंड ट्रेनिंग डिपार्टमेंट की तरफ से बयान जारी किया गया है। इससे पहले, मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने राकेश अस्थाना के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगाते हुए यथास्थिति बरकरार रखने का आदेश दिया।
हाईकोर्ट की तरफ से राकेश अस्थाना को 29 अक्टूबर तक इस मामले में अपना जवाब देने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही, रिश्वतखोरी व अवैध उगाही के आरोपों में फंसे सीबीआई के उप-अधीक्षक(डीएसपी) देवेंद्र कुमार को अदालत ने सात दिन की रिमांड पर सीबीआई को सौंप दिया है। अस्थाना ने घूस के आरोप में अपने खिलाफ दायर एफआईआर को चुनौती दी थी।
इससे पहले, अस्थाना ने कैबिनेट सचिव से 24 अगस्त को अपनी शिकायत में आलोक वर्मा के खिलाफ शिकायत करते हुए मीट कारोबारी मोइन कुरैशी के खिलाफ घूसखोरी केस में हैदराबाद के रीयल स्टेट एजेंट सतीश सना से 2 करोड़ रूपये घूस लेने का आरोप लगाया था। अस्थाना ने अपने आरोप में यह भी कहा था कि वर्मा ने उन्हें फरवरी में फोन कर सना को पूछताछ के लिए नहीं बुलाने को कहा था।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।