(DELHI, DELHI)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (बुधवार) गुजरात के नर्मदा जिले में केवडि़या स्थित सरदार सरोवर बांध से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर साधु द्वीप पर बनी सरदार वल्लभभाई पटेल (Sardar Patel) की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity) का अनावरण किया। इसके लिए प्रधानमंत्री मंगलवार रात अहमदाबाद पहुंचे थे। इसके साथ ही यह चीन स्थित प्रिरंगफील्ड बुद्धा की 153 मीटर ऊंची मूर्ति को आधिकारिक तौर पर पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति बन गई। लगभग तीन हजार करोड रूपये की खर्च से करीब साढ़े तीन साल में बन कर तैयार हुई इस मूर्ति की ऊंचाई न्यूयार्क स्थित स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से करीब दो गुनी है। इसका काम एल एंड टी कंपनी को अक्टूबर 2014 में सौंपा गया था। काम की शुरूआत अप्रैल 2015 में हुई थी। इसमें 70 हजार टन सीमेंट और लगभग 24000 टन स्टील, तथा 1700 टन तांबा और इतना ही कांसा लगा है।
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के अनावरण के बाद पीएम मोदी ने कहा कि पूरा देश आज राष्ट्रीय एकता दिवस मना रहा है। भारत भक्ति की भावना से ही हमारी सभ्यता फल फूल रही है। आज का दिन इतिहास में कोई नहीं मिटा पाएगा। आज देश के विराट व्यक्ति को उचित स्थान मिला।
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।