Bigg Boss 12- सपना चौधरी के डांस से झूमे घरवाले, तो सना से खरीदे दिवाली के कपड़े
(DELHI, DELHI) बिग बॉस 12 के घर में रोमांच काफी तेजी से बढ़ चुका है। शो में हाल ही में बिग बॉस 11 की विजेता शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता मेहमान बन कर आए थे। दोनों के घर से जाते ही कल एपिसोड 46 में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने घर के अंदर आकर तहलका मचा दिया।
सपना चौधरी का तहलका इन दिनों हर ओर है। स्टेज शो से लेकर बिग बॉस सीजन 11 की कंटेस्टेंट रहीं सपना चौधरी अब छोटे पर्दे पर भी कमाल करने जा रही हैं। हरियाणवी छोरी का डांसिंग अंदाज इतना जुदा है कि लोग इनके स्टाइल को कॉपी करते हैं। बता दें कि बीते एपिसोड में सपना चौधरी घर के अंदर 'तेरी आंख्या को यो काजल...' पर डांस कर घर वालों के थिरकने पर मजबूर कर देती हैं। उनका डांस देखकर घरवाले काफी खुश होते हैं। परफॉर्मेंस के बाद सभी रोमिल चौधरी को सपना चौधरी के नाम से चिढ़ाते हैं।
आपको बता दें कि घर में उनकी एंट्री शॉपकीपर के रूप में होती है। वह घरवालों के लिए दिवाली के कपड़े बेचती नजर आईं। कपड़ों के बदले घरवालों को पॉइंट्स देने दिए। सना घरवालों को कपड़े काफी महंगे ऑफर करती हैं, जिस पर घरवाले उनसे मोलभाव करते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।